{"_id":"5a19ba364f1c1b71548bf504","slug":"its-a-positive-message-on-terrorists-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की घर वापसी सकारात्मक संदेश : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की घर वापसी सकारात्मक संदेश : डीजीपी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
DGP SP Vaid
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी एस पी वैद ने कहा है कि आतंकियों के घर वापसी सकारात्मक संदेश है। भटके युवा भी अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। यह माहौल में हो रहे बदलाव को दर्शाता है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन सोशल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होंगी। कुछ आतंकियों ने बंदूकें छोड़कर घर वापसी की है।
विज्ञापन
आतंकियों के माता-पिता की ओर से वापसी के लिए अपीलें की जा रही हैं। भटकाव के कारण आतंक की राह पर गए स्थानीय युवक अपने लड़के हैं इसलिए उन्हें माफी दी जाएगी लेकिन आतंकवाद से निपटने में सख्ती का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस के नेटवर्क से आतंकियों के बारे में पुख्ता सूचनाएं मिल रही हैं। इसलिए पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिल रही है। आतंकवाद के साथ-साथ नाशाखोरी को भी समाप्त किया जाएगा। कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट चुकी है। हर आतंकी संगठन में कमांडर की वेकेंसी है। आतंकियों में खौफ पुलिस की कामयाबी है।