फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ITBP to set up new command in Leh

चीन की घुसपैठ को देखते हुए लेह में आईटीबीपी की नई कमान

Mon, 28 Sep 2015 09:45 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
ITBP to set up new command in Leh

चीन की सेना द्वारा बार बार घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) लेह में एक नई कमान गठित करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आईटीबीपी ने सेक्टर कमांड गठित करने का निर्णय किया है जिसके प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा आईटीबीपी लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर 40 आधुनिक बार्डर आउटपोस्ट स्थापित करने की प्रक्रिया में है। उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक 4,086 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा की चौकसी करती है।
विज्ञापन


चीनी सेना की घुसपैठ की कोशिशों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाली आईटीबीपी का पहले एक फ्रंटियर था जिसके प्रमुख लेह और श्रीनगर स्थित दो पुलिस उप महानिरीक्षक होते थे। ये दोनों अधिकारी चंडीगढ़ स्थित पुलिस महानिरीक्षक को रिपोर्ट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिरीक्षक का कार्यालय चंडीगढ़ से लद्दाख शिफ्ट

ITBP to set up new command in Leh

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने आईटीबीपी के सेक्टर कमांड गठित करने की मांग स्वीकार कर ली है ताकि महत्वपूर्ण वक्त में बिना समय गंवाएं उचित निर्णय लिया जा सके।

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक का कार्यालय चंडीगढ़ से लद्दाख शिफ्ट कर दिया गया है जहां सेना के कमांडर भी बैठते हैं।

इससे दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा और दोनों मिल कर चीन से लगी भारतीय सीमा को और ज्यादा सुरक्षित कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed