फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   itbp jawans helping devotees on waterfall point

वाटरफाल प्वाइंट पर हाथ पकड़कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल रहे जवान

Sat, 06 Jul 2019 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
itbp jawans helping devotees on waterfall point
amarnath yatra 2019 - फोटो : ANI

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवानों की ओर से बालटाल रूट पर लगातार श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस रूट पर वाटरफाल प्वाइंट पर यात्रियों का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें श्रद्धालु आईटीबीपी का न केवल शुक्रिया अदा कर रहे हैं बल्कि आईटीबीपी जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे हैं। इससे पहले वीरवार को पहाड़ों से गिरते पत्थर से यात्रियों को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े हुए जवानों का वीडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन





आईटीबीपी के जवान 12 हजार फीट की ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत आने के बाद श्रद्धालुओं को आक्सीजन भी उपलब्ध करा रहे हैं। आक्सीजन सिलिंडर के साथ मौजूद जवानों ने चढ़ाई के दौरान श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद तत्काल उनकी मदद की और उन्हें आक्सीजन मास्क लगाया। आईटीबीपी के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को 50 से अधिक यात्रियों को आक्सीजन देकर उन्हें यात्रा पर रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि आईटीबीपी द्वारा इस बार विशेष मेडिकल दस्ते तैयार किए गए हैं। यात्रा ड्यूटी पर तैनात 77 जवानों को मेडिकल क्रैश कोर्स कराया गया है जो मेडिकल इमरजेंसी से निपट सकें। ये जवान यात्रा मार्ग पर दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर तैनात हैं। 

सफेद एप्रन पहने इन जवानों के पास पिट्ठू बैग में ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सी मीटर है जिससे वह ऑक्सीजन लेवल चेक कर सहायतादे रहे हैं। दोनों मार्गों बालटाल व पहलगाम पर आईटीबीपी के 5000 जवान तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed