फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   it is not a good time for removal afspa

जम्मू कश्मीर से अफस्पा हटाने का सही वक्त नहीं : जीओसी

Wed, 04 Nov 2015 10:05 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
it is not a good time for removal afspa

सेना के 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एसके दुआ ने कहा है कि घाटी में आर्म्स फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को रद्द करने का यह सही समय नहीं है।

विज्ञापन


घाटी के शांतिपूर्ण क्षेत्रों से सैनिकों को वापस बुलाने पर भी अभी कोई विचार नहीं किया जा रहा है। सही समय आने पर सेना स्वयं अफस्पा रद्द करने की सिफारिश करेगी।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि घाटी में मौजूदा स्थिति जिसमें हिंसा अपने निचले स्तर पर है, तक पहुंचने में सेना को दो दशकों से अधिक का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस समय सेना को कम करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हम सेना को हटाते हैं तो आतंकी दोबारा मजबूत स्थिति में आ जाएंगे जो घाटी के हालातों के लिए सही नहीं होगा।

अफस्पा की अक्सर हुई आलोचना

it is not a good time for removal afspa

उन्होंने कहा कि अफस्पा जिसकी अक्सर आलोचना की गई को रद्द करने की सिफारिश सेना द्वारा उस समय की जाएगी जब घाटी में समय अनुकूल होगा। दुआ के अनुसार इस समय घाटी में अमन, शांति है।

इसी वजह से पर्यटक यहां का रुख करते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय इस लाभ को और मजबूत करने के लिए है और इस दौरान जितना विकास हो सके सही होगा।

कोर कमांडर के अनुसार सही समय आने पर सेना की ओर से स्वयं इसे रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। गौरतलब है कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी जैसे क्षेत्रीय दल काफी समय से राज्य के आतंक मुक्त इलाकों से अफस्पा को रद्द करने की मांग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed