{"_id":"58aec07c4f1c1b0953b25c78","slug":"issue-of-terror-tunnel-raised-in-flag-meeting-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पाक सीमा पर हुई फ्लैग मीटिंग में उठा आतंकी सुरंग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पाक सीमा पर हुई फ्लैग मीटिंग में उठा आतंकी सुरंग का मुद्दा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Feb 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की ऑकट्राय और पाक की इनायत पोस्ट के बीच जीरो लाइन पर बुधवार को फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें बीएसएफ अधिकारियों ने रामगढ़ सेक्टर में मिली सुरंग के बारे में शिकायत की। फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान की 12 चिनाब के रेंजर्स मोहम्मद इरफान अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं बीएसएफ की 78 वाहिनी के कमांडेंट भगवंत सिंह और 62 वाहिनी के कमांडेंट व अन्य अधिकारियों ने मीटिंग में हिस्सा लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने सुरंग पर आपत्ति जताई तो पाकिस्तान ने इसको लेकर मना कर दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र से घुसपैठ की घटनाओं पर भी चर्चा की। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक मीटिंग हुई। इस दौरान पाकिस्तानी क्षेत्र में उगे सरकंडों को साफ कराने के बारे में भी बातचीत की गई।
विज्ञापन