फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   isjk militant was former student of jamia millia islamia university

जामिया यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र रहा है दिल्ली को दहलाने की साजिश रचने वाला आईएस का आतंकी

Mon, 26 Nov 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 26 Nov 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
isjk militant was former student of jamia millia islamia university
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसजेके आतंकी संगठन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह तीनों आतंकी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश श्रीनगर में रच रहे थे। इनमें से एक आतंकी तो देश के प्रसिद्ध संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का छात्र भी रहा है। बाद में उसने पढ़ाई छोड़ आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया था। 
विज्ञापन


मूलरूप से वथुरा, बडगाम का रहने वाला आतंकी हारिस मुशताक खान उर्फ अबु बकर ने स्कूल की पढ़ाई करननगर, श्रीनगर से की थी। 2013 में उसने दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया। यहां 2013 से 2015 के बीच उसने ग्रेजुएशन किया। बाद में एमए इंटरनेशनल स्ट्डीज में दाखिला लिया, लेकिन 2017 में वह पढ़ाई छोड़कर गायब हो गया। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। बाद में उसके आईएस का आतंकी बनने का पता चला। 
विज्ञापन


आतंकियों से आईएस का झंडा, तीन हैंडग्रेनेड, दो पिस्टल, 14 कारतूस, चार मोबाइल, एक बाइक और भारी मात्रा में रसद सामग्री बरामद की गई है। पकड़ने के दौरान आतंकियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन वह फटा नहीं। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि आतंकियों की पहचान तराल के ताहिर अली खान उर्फ मुसैब (23), बड़गाम के हारिस मुश्ताक खान उर्फ अबु बकर (24) और रैनावाड़ी के आसिफ सुहैल नदफ उर्फ करीम (22) के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ के बाद श्रीनगर की एसओजी ने आईएस से जुड़े दर्जन भर संदिग्धों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने को कहा तो आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड
पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुश्वाहा ने बताया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और श्रीनगर एसओजी ने शनिवार को आतंकियों की तलाश में श्रीनगर के टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर के पास कोठीबाग इलाके में छानबीन शुरू कर की। इसी दौरान बाइक सवार तीनों संदिग्धों को आता देखकर रुकने का इशारा किया तो उन्होंने ग्रेनेड से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह फटा नहीं। तीनों को वहीं दबोच लिया। आतंकियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आवंतीपोरा  के पंचग्राम गांव में सेब के एक बगीचे के बीच अंडरग्राउंड ठिकाने पर छापा मारकर वहां से खाना-पीने व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया। आतंकियों ने बताया कि वह 31 जुलाई को अनंतनाग इलाके में सीआरपीएफ गार्ड पर ग्रेनेड हमले में शामिल थे।

जम्मू कश्मीर में इन हमलों में था शामिल

तीनों आतंकी जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं। 31 जुलाई 2018 को इन्होंने अनंतनाग के सदर इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में तीन जवान जख्मी हो गए थे। वहीं नवंबर 2017 के आखिरी सप्ताह में इनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक एसआई इमरान टांक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 9 सितंबर 2018 को इन्होंने कश्मीर में एक नागरिक की मुखबिर होने के शंक में हत्या कर दी थी।

छह सितंबर को लाल किला से हुई थी दो आतंकियों की गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से आईएस से प्रभावित आतंकियों के मॉड्यूल पर काम हो रहा था। इसी कड़ी में स्पेशल सेल ने दिल्ली के लाल किला से 6 सितंबर  को कश्मीर के सोपिया से दो आतंकी परवेज रशीद लोन और जमशीद जहूर पॉल को गिरफ्तार किया। उसके बाद से लगातार पुलिस आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed