{"_id":"5c03d70dbdec2241cd16bf3d","slug":"isjk-militant-and-sharda-university-student-ehtisham-bilal-arrested-from-his-house-in-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: आईएसजेके से जुड़ा एहतेशाम बिलाल श्रीनगर से गिरफ्तार, शारदा यूनिवर्सिटी से हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आईएसजेके से जुड़ा एहतेशाम बिलाल श्रीनगर से गिरफ्तार, शारदा यूनिवर्सिटी से हुआ था लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Ehtisham Bilal
- फोटो : फाइल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय से लापता होकर आईएसजेके में शामिल होने वाला इंजीनियरिंग छात्र एहतेशाम बिलाल परिवार वालों की अपील पर रविवार को घर लौट आया। बिलाल के पिता ने दावा किया कि उसका बेटा घर लौट आया है, लेकिन पुलिस ने उसके घर लौटने की जानकारी पर खान्यार स्थित आवास से उसे हिरासत में ले लिया है। उसे ब्लीडिंग हो रही है। पहले उसे अस्पताल ले जाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके विपरीत पुलिस ने बिलाल को हिरासत में लिए जाने से इनकार करते हुए कहा कि उसे इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस युवा के परिवार वालों की मदद कर रही है। उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उसे केवल मेडिकल सहायता के लिए लाया गया गया है। परिवार के सदस्य भी साथ हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में दो ट्वीट कर दावा किया है कि परिवारवालों के सहयोग से पुलिस एक युवा को मुख्य धारा में लाने में सफल रही है, लेकिन वह इस युवक के नाम का खुलासा नहीं करेगी। एक अन्य ट्वीट में मामले की गंभीरता को देखते हुए उसका नाम न जारी करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवारवालों की हाथ जोड़े छपी थी तस्वीर
एहतेशाम के परिवारवालों की स्थानीय अखबार में हाथ जोड़े हुए घर लौटने की अपील छपी थी। इसमें कहा गया था कि अपने अभिभावकों को कंधा देने के लिए घर लौट आए। उसके पिता ने आतंकी संगठनों से भी उसके बेटे को लौटाने की अपील की थी। कहा था, वह परिवार का इकलौता चिराग है। एहतेशाम के पिता बिलाल सोफी ने कहा था कि तुम अक्सर कहा करते थे कि जन्नत अभिभावकों के कदमों में है तो फिर लौट आओ और दोबारा से हम सबके के साथ रहो। माना जा रहा है कि इस अपील से प्रभावित होकर वह घर लौटा है।
28 अक्तूबर हुआ था गायब, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो हुई थी वायरल
डाउनटाउन के खान्यार का रहने वाला एहतेशाम 28 अक्तूबर को ग्रेटर नोयडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के हास्टल से लापता हो गया था। हास्टल प्रशासन को उसने अपने घर जाने की बात कही थी, जबकि पिता से फोन पर बातचीत में घूमने जाने की बात कही थी। यह घटना भारतीय व अफगानी छात्रों के बीच मारपीट के एक महीने बाद की है। इसमें उसे अफगानी छात्र समझकर पीट दिया गया था। बाद में जांच करने पर श्रीनगर एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में एहतेशाम को देखा गया, लेकिन वह अपने घर पर नहीं पहुंचा था। उसका लोकेशन सोपोर में ट्रेस किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एहतेशाम हथियार के साथ आईएसजेके के झंडे के साथ दिखा। पुलिस ने जांच के बाद खान्यार थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।