{"_id":"c0598e605731a09f538650ae96fe21bb","slug":"isis-flags-raised-again-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फिर आईएस और लश्कर के लहराए झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फिर आईएस और लश्कर के लहराए झंडे
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 07 Aug 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
पुराने शहर में एक बार फिर शुक्रवार को आतंकी संगठन आईएस और लश्कर-ए-तैयबा के झंडे लहराए गए। नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद लहराए गए आईएस के झंडे पर पहली बार धमकी भी था। साफ धमकी थी कि ‘आईएस जेके इज कमिंग’। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुराने शहर नौहट्टा स्थित जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ नकाबपोश युवाओं द्वारा झंडे लहराए गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा आजादी के हक और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से श्रीनगर के पुराने शहर में जुमे की नमाज के बाद आईएसआईएस के झंडे लहराए जा रहे हैं।
लेकिन इस बार यह जो झंडा विशेष तौर पर लहराया गया उसने सुरक्षा एजेंसियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन यह दावा करती रही है कि केवल ध्यान आकृष्ट करने के लिए यह कुछ युवाओं की शरारतभर है।
विज्ञापन