फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISIS flags raised after eid prayers in srinagar

ईद पर भी घाटी में हिंसक प्रदर्शन, आईएस के झंडे लहराए गए

Sun, 19 Jul 2015 09:01 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
ISIS flags raised after eid prayers in srinagar

(फोटो- एजेंसी)

विज्ञापन

ईद पर भी श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। गिलानी सहित कई अन्य अलगाववादियों की नजरबंदी के खिलाफ श्रीनगर और अनंतनाग सहित कई अन्य शहरों में प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए गए। उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इस बीच, लगातार दूसरे दिन भी आईएस, लश्कर तथा पाकिस्तान के झंडे लहराने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारेबाजी भी की। इन हिंसक प्रदर्शनों में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें कई सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


कट्टरपंथी हुर्रियत नेता और हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने नमाज के बाद लोगों से प्रदर्शन की अपील की थी। इसके  मद्देनजर सैयद अली शाह गिलानी, मोहम्मद यासीन मलिक, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक, शब्बीर अहमद शाह समेत अन्य अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति काबू में करने के लिए लाठीचार्ज

ISIS flags raised after eid prayers in srinagar

नमाज खत्म होते ही श्रीनगर में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। आईएस तथा पाकिस्तानी झंडे लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।   

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बल के जवानों पर पथराव किया गया। भारत विरोधी नारेबाजी की गई। स्थिति को काबू से बाहर होता देख सुरक्षा बलों ने यहां आंसू गैस के गोले दागे।

घाटी के दक्षिणी कश्मीर के त्राल, शोपियां, पुलवामा समेत उत्तरी कश्मीर के बारामुला, सोपोर आदि इलाकों में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों की बीच झड़पें हुईं। देर शाम तक पूरी घाटी में तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed