फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISI keeping eye on amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा पर पाकिस्तान की नजर, खतरनाक प्लान बना रही ISI

Mon, 29 Jun 2015 07:58 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
ISI  keeping eye on amarnath yatra

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई एवं पाक सेना श्री अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने की फिराक में है। उस पार की रणनीति के तहत सांबा सेक्टर की सीमा पर घुसपैठियों की एक बार फिर से सक्रियता भी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


इसको देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ एवं स्थानीय पुलिस को सतर्क रहने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रात के समय सेना ने नाके भी लगा रखे हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध भारतीय सीमा में नहीं घुस सके।
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईएसआई और पाक सेना घुसपैठियों को भारतीय सीमा में धकेलने की कोशिश में हैं। खराब का लाभ उठाकर नापाक हरकत का प्रयास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सांबा और हीरानगर सेक्टर में नदी-नालों में तारबंदी के नहीं होने से भी घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। वहीं उस पार की हलचल को देखते हुए सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

अब मंगुचक में सक्रिय हैं आतंकी

ISI  keeping eye on amarnath yatra

सूत्रों की मानें तो गत वर्ष बल्लड क्षेत्र से कई बार घुसपैठ की योजना विफल होने पर घुसपैठिये खुआड़ा और मंगुचक में सक्रिय हो गए थे। अब रामगढ़ सेक्टर के सामने पाक की गडेयाल पोस्ट और उसके आसपास में घुसपैठियों की हलचल देखी गई है।

सूत्रों की मानें तो वर्तमान में भी संदिग्ध लोगों का एक दल सीमा की निगरानी कर रहा है। वह घुसपैठ के लिए मौके का इंतजार कर रहे।

सूत्रों की मानें तो सांबा सेक्टर की सीमा के उस पार दो दल घुसपैठ करने की कोशिश में है, ताकि वह अमरनाथ यात्रा को प्रभावित कर सकें।

गौरतलब है कि हीरानगर एवं सांबा घुसपैठियों के लिए सुगम मार्ग रहा है। यही कारण है कि हीरानगर में घुसपैठिये कई बार अपने मंसूबों को अंजाम देने के प्रयास कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed