फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ISI is planning big conspiracy against India

खुलासा: आईएसआई रच रहा भारत के खिलाफ साजिश

Tue, 09 Dec 2014 09:37 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
ISI is planning big conspiracy against India

चुनाव में खलल डालने के प्रयास में जुटे आतंकी संगठन चुनाव के बाद भी दहशत फैलाने की फिराक में है। कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए आतंकी संगठनों पर आईएसआई का दबाव है। दरअसल आईएसआई कश्मीर में बर्फ गिरने से पहले अधिक से अधिक घुसपैठ कराना चाहता है, क्योंकि इसके बाद उसके लिए घुसपैठ कराना आसान नहीं रहेगा।

विज्ञापन


बारामूला, कुपवाड़ा, शोपियां, राजोरी और पुंछ जिले में आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास तेज हो सकते हैं। पुंछ जिले में सबसे अधिक दबाव है, क्योंकि कुछ ही दिन के बाद पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही मुगल रोड भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


आतंकियों के लिए पुंछ जिले की एलओसी से घुसपैठ कर मुगल रोड से घाटी में प्रवेश करने का रूट पसंदीदा है। हालांकि सेना ने भी एलओसी पर पैनी निगाह रखी है। हालांकि मेंढर में एलओसी से कुछ आतंकियों के घुसपैठ करने की सूचनाएं हैं। ऐसे प्रयास और हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सेना को कहा, कुछ भी करो

ISI is planning big conspiracy against India

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो आईएसआई ने आतंकी संगठनों पर घुसपैठ करने का दबाव बनाया है। करीब 300 आतंकी एलओसी पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। एजेंसियों के पास इनपुट भी आए हैं कि आईएसआई ने आतंकी संगठनों और पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर रणनीति बनाई है।

आईएसआई ने पाकिस्तानी सेना पर भी दबाव बनाया है कि आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए वह कुछ भी करे। इसकी वजह से आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ने के मामले सामने आ सकते हैं।

कोहरे का लाभ उठाना चाहेंगे दहशतगर्द

अगले कुछ दिनों में कोहरा भी पड़ेगा। आतंकियों को इसका लाभ उठाने के लिए कहा गया है। कोहरे में एलओसी पर लगा तंत्र भी काम करना कम कर देता है। गौरतलब है कि ऐसे ही मौसम का लाभ उठाकर 2012 में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम ने भारतीय सीमा में घुसकर दो जवानों को शहीद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed