{"_id":"99af38dfae8d3d5c10ab11ac051754cd","slug":"is-university-will-closed-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आज बंद रहेगी जम्मू यूनिवर्सिटी, पढ़ें खबर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या आज बंद रहेगी जम्मू यूनिवर्सिटी, पढ़ें खबर?
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Nov 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन ने बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी को बंद करने का ऐलान किया है। पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन के राज्य प्रधान ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को गांधीनगर जम्मू पैंथर्स पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जब वे किसी मसले के संदर्भ में यूनिवर्सिटी के उप कुलपति से मिलने गए तो वीसी ने उन्हें यह कह कर लौटा दिया कि अप्वाइंटमेंट लेकर आओ, फिर बात होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की एक छात्रा एमफिल कर चुकी है और वह अपना गाइड बदलना चाहती है, लेकिन इस पर उसकी इच्छा के मुताबिक अनुमति नहीं दी जा रही है। एक ओर, उपकुलपति ने इस मसले पर बात नहीं की और अप्वाइंटमेंट लेकर आने को कहा, वहीं एक छात्रा की समस्या को तत्काल नहीं सुना गया, जिसको लेकर वह जम्मू यूनिवर्सिटी बंद करने का ऐलान करते हैं।
विज्ञापन
इस संदर्भ में छात्रा आशा का कहना है कि कई बार यूनिवर्सिटी के वीसी के समक्ष अपनी बातें रखनी चाही, लेकिन उसे नहीं सुना गया। दूसरी ओर जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रा आशा का दाखिला पीएचडी में हो चुका है जबकि गाइड को भी बदला गया है। आशा की नई गाइड हिना अबरोल होंगी।
विज्ञापन