फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IS in kashmir agencies on alert

बुरी खबर, कश्मीर में आईएस ने पसारे पैर

Fri, 10 Oct 2014 01:39 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
IS in kashmir agencies on alert

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के रियासत में पैर पसारने संबंधी सूचनाओं पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां पैनी नजर बनाए हुए हैं। पथराव की घटनाओं और रैलियों के दौरान कश्मीर में आईएस का झंडा फहराने संबंधी घटनाओं पर श्रीनगर स्थित सेना की 15 कोर के जीओसी (जनरल अफसर कमांडिंग) लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा का कहना है कि सेना की जानकारी में अभी ऐसी एक ही घटना है।

विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में जीओसी साहा ने कहा कि सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं। चूंकि आईएस की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर में तीन बार लहराया आईएस का झंडा

IS in kashmir agencies on alert

उल्लेखनीय है कि घाटी में तीन अलग अलग मौकों पर कुछ युवाओं द्वारा आईएस का झंडा लहराया गया था। इन युवाओं की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तलाश भी की जा रही थी, पर कुछ हाथ नहीं लगा। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आईएस के झंडे लहराने के वाले युवाओं की धरपकड़ के लिए अलगाववादी गुटों से भी बैक चैनल से मदद ली गई थी।

बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में राहत और बचाव चलाए जाने के दौरान सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों और चॉपरों पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना संबंधी जीओसी का कहना था कि उन घटनाओं को अलग करके देखा जाना चाहिए कयोंकि वे लोगों को राहत सामग्री नहीं पहुंच पाने, भविष्य की चिंता के कारण, दवाइयां, खाना आदि की चिंता के कारण हुईं थीं।

इसके साथ ही जीओसी ने दक्षिण कश्मीर में आतंकियों द्वारा राहत और बचाव अभियान चलाए जाने से भी इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सेना के पास ऐसी कोई सूचनाएं नहीं हैं।
एजेंसी

कब-कब लहराया आईएस का झंडा

IS in kashmir agencies on alert

27 जून को शिया बहुल जद्दीबल इलाके में अलगाववादी नेता की रैली में आईएस का झंडा लहराया गया था।

ईद वाले दिन ईदगाह में युवाओं के हाथों में झंडा दिखा और नारे लगाकर सुरक्षा बलों को उकसाने की कोशिश हुई।

ईद वाले दिन ही बख्शाी स्टेडियम में भी आईएस के झंडे लहराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed