फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Agriculture next big frontier for youth entrepreneurship

Jammu Kashmir: किसानों और युवाओं के लिए कृषि में नई संभावनाएं, एलजी मनोज सिन्हा ने नवाचार पर दिया जोर

Fri, 21 Aug 2026 06:08 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 21 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को युवाओं की उद्यमिता के लिए बड़ा अवसर बताते हुए स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नवाचार और स्टार्टअप विकसित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Agriculture next big frontier for youth entrepreneurship
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को युवाओं के लिए उद्यमिता और नवाचार का अगला बड़ा क्षेत्र बताया। उन्होंने युवाओं से स्थानीय जलवायु, किसानों और क्षेत्र की जरूरतों को समझकर उनके अनुरूप नए समाधान विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में कई कृषि अवसंरचना सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम को भी संबोधित किया जिसमें जम्मू संभाग के शोधकर्ता,युवा उद्यमी और किसान शामिल हुए।

सिन्हा ने कहा कि युवाओं को विदेशी मॉडलों की नकल करने के बजाय जम्मू-कश्मीर की अपनी परिस्थितियों और समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और नवाचारों के जरिए समाधान तलाशे जा रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में भी स्थानीय जरूरतों के मुताबिक नए प्रयोग किए जाने चाहिए।

उद्घाटित सुविधाओं में उन्नति गर्ल्स हॉस्टल, कृषि में एआई एवं मशीन लर्निंग केंद्र, मशरूम अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र, उन्नत रेशम उत्पादन प्रयोगशाला और डिजिटल मीडिया एवं प्रकाशन केंद्र शामिल हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि ये सुविधाएं केवल भवन और बुनियादी ढांचा नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के किसानों, शोधकर्ताओं, नवप्रवर्तकों और युवा उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर कोल्ड चेन, ग्रेडिंग-पैकेजिंग, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटप्लेस जैसे क्षेत्रों में अवसर तलाशने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कृषि उत्पादों को दिल्ली, दुबई और अन्य बड़े बाजारों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

महिला उद्यमिता पर जोर देते हुए सिन्हा ने कहा कि महिलाओं की समान और सक्रिय भागीदारी के बिना उद्यमिता की क्रांति पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों को वित्त, तकनीक और बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने की जरूरत बताई। उपराज्यपाल ने बताया कि जम्मू अब तक 150 से अधिक छात्रों का आइडिया इन्क्यूबेशन के लिए चयन कर चुका है और 56 संभावित स्टार्टअप को सहयोग दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed