फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IRP jawan commits suicide in barrack

आईआरपी जवान ने बैरक में की आत्महत्या

विज्ञापन
IRP jawan commits suicide in barrack
रियासी। आईआरपी जवान ने वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस राइफल से गोली चला कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद शव को बटालियन के हवाले कर दिया, जिसे बाद में पैतृक गांव की ओर रवाना कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर साथी जवान से पूछताछ की है। मृतक की पहचान जावेद अहमद डार निवासी त्राल (कश्मीर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईआरपी एक बटालियन की तरफ से तलवाड़ा कॉलोनी में एक स्टोर बनाया गया है, जहां पर क्षतिग्रस्त सामान को रखा जाता है। स्टोर की देखभाल के लिए दो जवानों की तैनाती की गई है। वीरवार सुबह साढ़ेे आठ बजे बैरक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाद में जावेद अहमद डार को शव बैरक में खून से सना पाया गया। वहीं, पास ही उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी। तलवाड़ा चौकी से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद बटालियन के हवाले कर दिया। साथ ही 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर साथी जवान से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed