{"_id":"5d6e5ae48ebc3e015e1b521b","slug":"ips-officers-can-be-transferred-soon-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः जल्द हो सकते हैं आईपीएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः जल्द हो सकते हैं आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Tue, 03 Sep 2019 05:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
राज्य के आईपीएस अफसरों के बहुत जल्द तबादले हो सकते हैं। कश्मीर में तैनात अधिकतर आईपीएस अफसरों के लंबे समय से तबादले नहीं हुए हैं। वर्ष 2018 में चुनाव कराने से पहले से कई अफसरों को कश्मीर में लगाया गया था। जो अभी तक वहीं तैनात हैं। कुछ युवा आईपीएस भी इस समय में कश्मीर में डीएसपी और एएसपी के पद पर तैनात हैं। इनके भी तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएसपी और डीआईजी पदों पर तबादले होंगे। इस समय जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी का पद भी खाली है। राजोरी-पुंछ के डीआईजी के पास जम्मू-सांबा का अतिरिक्त पदभार है। इस समय जम्मू कश्मीर कैडर के 20 के आसपास आईपीएस डेपुटेशन लेकर राज्य से बाहर हैं। इनको भी जल्द ही लाया जा सकता है। इनके आने के बाद एसएसपी और डीआईजी पदों पर बदलाव संभव है।
विज्ञापन
राज्यपाल शासन लगने के बाद से बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला नहीं हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब बड़े स्तर पर तबादले होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले के एसएसपी भी दो साल से नहीं बदले गए हैं। कारगिल के एसपी भी काफी समय से तैनात हैं।
विज्ञापन