{"_id":"67a13ba019fae96c30002424","slug":"involve-local-mlas-in-policies-and-projects-related-to-school-education-department-education-minister-jammu-news-c-10-lko1027-537806-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ीं नीतियों व प्रोजेक्ट में स्थानीय विधायकों को करें शामिल: शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़ीं नीतियों व प्रोजेक्ट में स्थानीय विधायकों को करें शामिल: शिक्षा मंत्री
Tue, 04 Feb 2025 03:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री स्कीना इत्तू ने सोमवार को समग्र शिक्षा परियोजना की समीक्षा बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े नीतियों व प्रोजेक्ट में अधिक समावेशी और पारदर्शी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट में स्थानीय विधायकों को शामिल करें ताकि यह सुनिश्चित हो कि आवश्यकता आधारिक कार्य हो। ये निर्देश शिक्षा मंत्री स्कीना इत्तू ने सोमवार को समग्र शिक्षा परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान दिया।
मंत्री ने सोमवार को नागरिक सचिवालय में समग्र शिक्षा की आगमी कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर के मुद्दों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नीति निर्माण में विधायकों को शामिल करने से अधिक व्यावहारिक और प्रभावशाली निर्णय लिए जा सकेंगे, जिससे शिक्षा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। मंत्री ने जन प्रतिनिधियों और परियोजना एजेंसी के बीच समन्वय को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इस समग्र शिक्षा के तहत बुनियादी ढांचे की कमी, शिक्षकों की कमी के साथ-साथ ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षण सुविधाओं को बढ़ावा देना है। अधिकारियों को चल रही परियोजनाओं को तेजी लाने को कहा।