{"_id":"5953db1d4f1c1bc3668b47f3","slug":"investigation-in-gandola-accident-case-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग में हुए गंडोला हादसे की जांच शुरु, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग में हुए गंडोला हादसे की जांच शुरु, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
गंडोला हादसे की जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलमर्ग में गत रविवार को हुए गंडोला हादसे में सात लोगों की मौत मामले में जांच के लिए गठित समिति ने काम शुरू कर दिया है। पीडीडी के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में गठित समिति ने मौके का मुआयना कर केबल कार कर्मचारियों से गंडोला के संचालन के तकनीकी पक्षों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
साथ ही हादसे के विषय में पूछताछ की। जांच समिति के सदस्य एसके जुत्शी (मुख्य अभियंता-सिस्टम) व विजय रैना (अधीक्षण अभियंता-स्किम्स) के साथ ही पर्यटन सचिव एमएच मलिक भी थे। ज्ञात हो कि कमेटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
समिति को गंडोला के रखरखाव तथा केबल कार के सुरक्षित संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के संबंध में सिफारिशें देने को भी कहा गया है ताकि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न होने पाएं।
विज्ञापन