फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   investigation began terrorists upload videos

आतंकियों के वीडियो अपलोड करने की जांच शुरू

Wed, 15 Jul 2015 01:57 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
investigation began terrorists upload videos

फेसबुक पर 11 आतंकियों के वीडियो जारी होने के एक दिन बाद पुलिस ने मंगलवार को जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो किसने तथा किस आईपी एड्रेस से जारी की है।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी में है, ताकि वीडियो को हटाया जा सके। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स से उस आईपी एड्रेस का पता लगाया जा सके जिससे वीडियो अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 80 सेकेंड का यह वीडियो पहले व्हाट्सएप पर जारी हुआ। इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाला गया है। वीडियो में सेना की वर्दी पहने आतंकियों को हथियार लोड करते दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 युवा आतंकी संगठनों में शामिल

investigation began terrorists upload videos

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि जनवरी से अब तक 50 युवा आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं। ज्ञात हो कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के फोटो फेसबुक पर अपलोड किए जाने के 15 दिनों बाद सोमवार को अब उनकी ट्रेनिंग के वीडियो अपलोड किए गए हैं।

इसमें आतंकियों को सेना के ड्रेस में रायफल के साथ ट्रेनिंग लेते दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि 11 आतंकी यारीपोरा के बगीचे में घूम रहे हैं।

यह स्थान दक्षिणी कश्मीर में शोपियां तथा कुलगाम के बीच है। इसमें दिखाया गया है कि वे आपस में हंसी मजाक करते हुए हथियार लोड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed