फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   intruder killed in paragwal area of jammu and kashmir

भारत-पाक सीमा पर महिला घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर, एक पाक नागरिक गिरफ्तार

Tue, 16 May 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/ज्यौड़ियां/अखनूर/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/ज्यौड़ियां/अखनूर/कठुआ Updated Tue, 16 May 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
intruder killed in paragwal area of jammu and kashmir
अंतरराष्ट्रीय सीमा - फोटो : File Photo

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की दो कोशिशों को बीएसएफ ने नाकाम करते हुए एक महिला घुसपैठिया को मार गिराया। दूसरा पकड़ा गया है जिससे बीएसएफ पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जम्मू जिले के खौड़ इलाके के परगवाल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय चक्क फकवाड़ी पोस्ट के पास फेंसिंग के दूसरी तरफ वीरवार की रात करीब 8 बजे बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी।
विज्ञापन


संदिग्ध ने अपना सिर और मुंह ढंका हुआ था। जवानों ने उसे कई बार रुकने के लिए कहा, लेकिन वह भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ता रहा। ऐसे में जवानों ने फायर कर दिया। गोली लगते ही संदिग्ध वहीं ढेर हो गया। अंधेरा होने के कारण उसका शव नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब बीएसएफ के जवान संदिग्ध का शव उठाने पहुंचे तो पता चला कि वह एक महिला है। मारी गई महिला की शिनाख्त रशीदा बीबी पत्नी रशीद गांव ओल्ड देवरा, जिला सियालकोट (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। उसके पास से कोई संदिग्ध सामग्री  बरामद नहीं हुई है। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजरों से बातचीत कर महिला का शव सौंप दिया गया है।

सीमा से एक संदिग्ध को BSF ने किया गिरफ्तार

intruder killed in paragwal area of jammu and kashmir
BSF ने किया गिरफ्तार - फोटो : File Photo

उधर, अंतराष्ट्रीय सीमा पर ही कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के पानसर इलाके में एक पाकिस्तानी नागरिक को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। उससे पूछताछ जारी है।

भाग नाले से सटी बार्डर आउट पोस्ट पिलर नंबर पांच के नजदीक बीएसएफ ने एक युवक को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा और फिर पकड़ लिया।  

युवक अजहर (22) नल्लियां तहसील शकरगढ़ जिला नारोवाल पंजाब (पाकिस्तान) का है। प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाग नाले के रास्ते होते हुए यह युवक भारतीय सीमा में दाखिल हुआ, जिसे बीएसएफ ने माउंट नंबर छह के करीब पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed