EXCLUSIVE: सरहद पर भी मिलेगी इंटरनेट की सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाक सीमा पर तैनात भारतीय जवान भी इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जम्मू कश्मीर की लखनपुर से लेकर लेह तक की लाइन आफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बार्डर तक बीएसएनएल अपनी संचार देवा देगा।
अभी फिलहाल बार्डर से पांच किलोमीटर दूर संचार सेवा है। बीएसएनएल पहली ऐसी कंपनी होगी, जो बार्डर पर इंटरनेट सेवा देगी। इसमें सुरक्षा बंदिशों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि सर्विस का कोई गलत लाभ न उठा सके।
यही नहीं, रियासत के कई ऊंचाई और दुर्गम इलाकों में भी बीएसएनएल अपनी मोबाइल सेवा देने की तैयारी में है। भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल महा प्रबंधक, जेएंडके सर्कल, ए के मिश्रा ने बताया कि लखनपुर से लेकर लेह तक के बार्डर पर संचार सेवा देंगे।
3 लोकेशन पर लगाएगा 2 जी टावर
इसके लिए 23 लोकेशन का चयन किया गया है। लेकिन इनको सुरक्षा कारण से बताया नहीं जा सकता। इन लोकेशन पर बीएसएनएल अपने 2 जी टावर लगाएगा।
ताकि बार्डर पर उनके उपभोक्ता भी आधुनिक युग में इंटरनेट सेवा का मजा ले सकें। खासकर सरहद पर तैनात भारतीय जवान भी इंटरनेट सेवा का मजा ले सकें। इससे वह अपने सगे संबंधियों से सोशल साइट के जरिए हर समय संपर्क में रह सकते हैं।
जानकारी के अनुसार लखनपुर से लेह तक करीब 600 किलोमीटर लंबी एलओसी और इंटरनेशनल लाइन है। यहां पर बीएसएफ और सेना मिलकर ड्यूटी देते हैं। इंटरनेट सेवा मिलने से यह लोग हमेशा अपनों के संपर्क में रह सकेंगे। मोबाइल टावरों का सिग्नल सरहद के पार न जाए, इसका भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
पंगोग लेक पर भी मिलेगी संचार सेवा
लेह की समुंद्र तल से 14270 फुट और 4305 मीटर ऊपर पंगोक झील में भी बीएसएनएल अपनी संचार सेवा देगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। अगले कुछ दिन तक यहां पर टावर इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां आने वाले देशभर के पर्यटकों को मोबाइल सेवा का मजा मिलेगी।