फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4G Internet service will not start now in Jammu Kashmir, government said this on security reasons

जम्मू-कश्मीरः अभी नहीं शुरू होगी 4-जी इंटरनेट सेवा, सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कही ये बात

Thu, 09 Jul 2020 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
4G Internet service will not start now in Jammu Kashmir, government said this on security reasons
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स

जम्मू-कश्मीर में 4-जी इंटरनेट सेवा अभी शुरू नहीं होगी। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 29 जुलाई तक 2-जी इंटरनेट सेवा को बहाल रखने का फैसला किया है। गृह विभाग ने जमीनी स्तर के हालात को ध्यान में रखते हुए अपने पुराने आदेश को जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पोस्ट पेड सिम कार्ड पर 2-जी स्पीड इंटरनेट सेवा दी जा रही है, जबकि प्रीपेड सिमकार्ड पर वेरिफिकेशन के बाद यह सुविधा दी जा रही है। गृह विभाग के अनुसार 4-जी इंटरनेट सेवा का आतंकी संगठन अपनी गतिविधियों को गति देने के साथ अफवाहें फैलाने, गलत जानकारी देने, युवाओं को बरगलाने, सोशल मीडिया आदि का गलत उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों को मार गिराने में भारी सफलता मिली है। इसका एक बड़ा कारण आतंकी संगठनों को तेज इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल का लाभ न मिलना भी है। आतंकी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए संचार सेवाओं पर समय समय पर पाबंदियां लगाई गई हैं। सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव के अनुसार 2-जी इंटरनेट सेवा को बहाल रखा गया है। आईजीपी कश्मीर/जम्मू को आदेश को प्रभावी बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed