फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   internet

छह लोकेशन में वाईफाई सुविधा शुरू, दो और क्षेत्रों में भी जल्द

विज्ञापन
internet
जम्मू। शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फिलहाल छह प्रमुख लोकेशन वाई-फाई जोन बनाई गई हैं। यह वे इलाके हैं, जहां पर ज्यादा लोगाें की आवाजाही रहती है। खासकर जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले लोग पहुंचते हैं। अब जल्द ही दो और लोकेशन वाईफाई जोन बनाई जाएंगी। वाई-फाई जोन के सर्विस प्रोवाइडर एलएमईएस कनेक्ट के निदेशक राजेश कौल ने बताया कि प्रोजेक्ट छह माह के ट्रायल पर है। इस अवधि में आधा जीबी हाई स्पीड डेटा मुफ्त मिलेगा। इसे घरों में नहीं चलाया जा सकेगा। यह केवल गली और सड़क पर सुविधा मिलेगी। आधा जीबी डेटा खत्म होने पर 10 रुपये से लेकर 200 रुपये का प्लान लिया जा सकता है। इसका फायदा स्थानीय कारोबारियाें को सबसे ज्यादा होगा। जरूरी सामग्री डाउनलोड करने अथवा कुछ देर के लिए ऑनलाइन काम भी हो सकेगा। शहर में लगे कैमरों को जोड़ने की तैयारी है जिससे सुरक्षा तैयारियां और बेहतर होंगी।
विज्ञापन

---
इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम बनेगा : डीसी
वाई-फाई सुविधा शुरू होने पर रेजीडेंसी रोड पर निरीक्षण करने पहुंचीं जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने कहा कि यह केवल शुरूआत है। जम्मू शहर को स्मार्ट बनाने के लिए वाई-फाई जोन कई अन्य सेवाओं के साथ जोड़े जाएंगे। इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम बनेगा, जिससे ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर अन्य कई काम स्मार्ट तरीके से किए जाएंगे। ट्रायल के दौरान सुविधाआें को अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

----
जम्मू। शहर के प्रमुख इलाकों में मुफ्त वाई-फाई की सौगात से स्थानीय लोगों से लेकर कारोबारियों और युवाओं को बड़ी राहत मिली है। हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी के बीच शहर के चुनिंदा इलाकों में वाई-फाई सुविधा शुरू होते ही सड़कों और गलियों में बड़ी संख्या में लोग मोबाइल पर इंटरनेट का फायदा उठाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने वाई-फाई सुविधा शुरू होने पर लोगों से बातचीत की तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। मोबाइल पर लंबे समय बाद उन्हें हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिला। मोती बाजार के रहने वाले चंदन गुप्ता ने बताया कि स्पीड काफी तेज है। उन्हें लोड या अपलोड करने में आसानी हो रही है। 2जी पर निर्भर रहने के चलते उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

परेड बाजार से अमन सिंह ने बताया कि शहर के लिए यह बड़ी सौगात है। इससे लोग आसानी से अपने काम कर सकेंगे। छात्र भी अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। स्टडी मैटीरियल डाउनलोड भी कर सकते हैं। मोती बाजार से अमन दीप कौर ने बताया कि लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब वाई-फाई की सुविधा पूरे शहर में मिलनी चाहिए। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जम्मू भी बड़े शहरों की तर्ज पर सुविधाएं देने वाला शहर बनने जा रहा है।
---
इन इलाकों में शुरू हुई है सेवा
रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, मुबारक मंडी से परेड चौक, बाहु फोर्ट, अप्सरा रोड और गांधी नगर ग्रीन बेल्ट पार्क
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed