फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   internet facility will be fine in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी इंटरनेट सेवा

Wed, 21 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Wed, 21 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
internet facility will be fine in rural areas

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा को मजबूत करने के लिए सरकार ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का विस्तार करेगी। भारत नेट प्रोग्राम के तहत ग्राम पंचायतों तक फाइबर बिछेगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी इंटरनेट सेवा का बेहतर लाभ उठा सकें।

विज्ञापन


भारत के संचार विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, एयरसेल, रिलायंस सहित अन्य मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को इंटरनेट सेवा देने का लाइसेंस दिया गया है।

लेकिन यह कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सेवा नहीं दे पा रहीं। अब तक सेटेलाइट के जरिये ही सेवा दी जा रही है।

राज्य का आईटी विभाग डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत हर एक ग्राम पंचायत तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क स्थापित करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सेवा मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन


राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य का आईटी विभाग अपने कम्यूनिटी सेंटर का विस्तार करेगा। अब तक 1100 से अधिक सेंटर चलाए जा रहे हैं।

इन सेंटरों के खुलने से विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को आनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी। बीएसएनएल जेएंडके सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर लाव सिंह का कहना है कि बीएसएनएल राज्य में 4099 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इन ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड डाटा सर्विस और अन्य इंटरनेट सेवाएं मिल सकेंगी। इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान भी बीएसएनएल ने ऑप्टिकल फाइबर के जरिये इंटरनेट और मोबाइल सेवा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed