फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   internet closed in jammu kashmir effected militant groups, no video got viral of militants one month

इंटरनेट पर रोक ने तोड़ी आतंकी संगठनों की कमर, डेढ़ महीने से कहीं नहीं दिखा किसी का वीडियो क्लिप

Tue, 17 Sep 2019 06:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 17 Sep 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
internet closed in jammu kashmir effected militant groups, no video got viral of militants one month
सांकेतिक तस्वीर
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ सुरक्षा एजेंसियों को हुआ है। आतंकवादियों की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऑडियो और वीडियो क्लिप पर रोक लग गई है। पिछले 45 दिन से कोई भी वीडियो वायरल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आतंकी संगठनों और आतंकियों के वीडियो क्लिप समय-समय पर वायरल होते थे। यहां तक कि आतंकियों के मुठभेड़ स्थल पर फंसने के बाद वह सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय लोगों को मुठभेड़ स्थल पर बुला लेते थे। वह वीडियो और ऑडियो के जरिए लोगों को सोशल मीडिया पर बहकाते थे। सोशल मीडिया के जरिए ही पाकिस्तान में बैठे आतंकी अपने ओवरग्राउंड वर्कर से जुड़े होते थे। 
विज्ञापन


आतंकी जाकिर मूसा, बुरहान वानी, रियाज नायकू, समीर टाइगर, सद्दाम पाडर जैसे बड़े आतंकी भी अपने संदेशों को लोगों तक पहुंचाते रहे हैं। आतंकी रियाज नायकू तो हर 15 दिन में अपना एक नया वीडियो वायरल करता था। इस पर अब अंकुश लग गया है। एक तरह से आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। जेके पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि निश्चित तौर पर आतंकी गतिविधियों पर रोक लगी है। मुठभेड़ स्थलों पर आतंकियों के लिए लोग भी नहीं जुट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsJammu/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed