फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   internet banned in J&K for two days from tomorrow

घाटी में इंटरनेट सेवा पर दो दिन तक रोक, गिलानी हिरासत में

Thu, 24 Sep 2015 10:06 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
internet banned in J&K for two days from tomorrow

ईद-उल-अजहा के मौके पर किसी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा न मिले, इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


प्रतिबंध शुक्रवार सुबह से शनिवार तक रहेगा। इस बीच, पुलिस ने हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी सहित कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कंपनियों के मोबाइल इंटरनेट तथा ब्राड बैंड सेवाएं बंद रहेंगी। बीफ बैन को लेकर उत्पन्न तनाव के बाद पुलिस ने वीरवार रात हुर्रियत नेता गिलानी सहित अलगाववादी शब्बीर शाह, नईम खान, यासीन मलिक को नजरबंद कर दिया है। घर के बाहर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पवित्र अवसर पर शांति बनाए रखने की अपील

internet banned in J&K for two days from tomorrow

उधर, राज्य पुलिस के महानिदेशक के राजेंद्रा ने कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर राज्य के किसी भी हिस्से में किसी प्रकार की पाबंदियां नहीं होंगी। जिस प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही थीं कि ईद के अवसर पर पाबंदियां लगाई जाएंगी, ऐसा कुछ नहीं होगा।

उन्होंने लोगों से खास तौर पर युवाओं से इस पवित्र अवसर पर शांति बनाए रखने की भी अपील की। डीजीपी ने कहा कि ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की जाएगी। यह तैनाती सामान्य तौर पर हमेशा की तरह की जाएगी, ताकि लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed