फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   international investor summit 2020: meet to be held in Jammu Kashmir in March-April 2020

जम्मू-कश्मीर: मार्च-अप्रैल में होगी इंटरनेशनल इनवेस्टर मीट, जनवरी से शुरू होंगे रोड शो

Tue, 17 Dec 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 17 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
international investor summit 2020: meet to be held in Jammu Kashmir in March-April 2020
जम्मू-कश्मीर इनवेस्टर मीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में इनवेस्टर मीट मार्च-अप्रैल 2020 में कराने की तैयारी है। रोजगार के साधन जुटाने पर लक्षित इस आयोजन के लिए गठित एपेक्स और एडवाइजरी कमेटी ने अपने-अपने स्तर पर आयोजन से जुड़े काम की गति बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए जनवरी से प्रमोशन गतिविधियों के तहत रोड शो आदि का आयोजन होगा साथ हीब्रांड अंबेसडर का नाम भी तय किया जाएगा।  
विज्ञापन


आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय मजबूत बनाने और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक अपेक्स कमेटी होगी। इसके अलावा यह कमेटी पैसे, योजना क्रियान्वयन के लिए कमेटी/सब कमेटी का गठन, विभिन्न सेक्टरों में नीतियों को मंजूरी, रोड शो, ब्रांड अंबेसडर, विभिन्न गतिविधियों के लिए बजट का आवंटन, कोडल औपचारिकताएं पूरी करना, एमओयूएस की तैयारी और निगरानी करना आदि गतिविधियों पर भी काम करेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की देखरेख में एडवाइजरी कमेटी एपेक्स कमेटी का मार्गदर्शन करने के साथ अन्य कमेटियों की जिम्मेदारी तय करेगी। कमेटी सम्मेलन गतिविधियों के विकास और निगरानी का भी काम करेंगी। इस कमेटी में उपराज्यपाल के दोनों सलाहकार, मुख्य सचिव, वित्तीय आयुक्त, वित्त, प्रिंसिपल सचिव उद्योग एवं वाणिज्य शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों के लिए भूमि की तलाश शुरू
इसके अलावा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में भूमि की तलाश की जा रही है। सम्मेलन का उद्देश्य निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में लाकर विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

निवेश के लिए 14 सेक्टर चिह्नित
जम्मू-कश्मीर में निवेश के लिए 14 क्षेत्रों की तलाश की गई है। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल, ढांचा, रियल इस्टेट, ऊर्जा, बिजली, फिल्म, आईटी, आईटीईएस, शिक्षा, कौशल विकास आदि पर काम किया जाएगा।
 

"निवेशक सम्मेलन के लिए अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं।"-नवीन कुमार चौधरी, प्रधान सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed