{"_id":"5dcfd0408ebc3e547b5e7c09","slug":"intermittent-rains-in-jammu-kashmir-cause-major-damage-to-paddy-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान
Sat, 16 Nov 2019 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
धान
कुछ दिन पहले बारिश से जहां धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था, वहीं शुक्रवार और शनिवार को रुक-रुक कर बारिश होने से धान की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में सुखाने के लिए रखी थी बारिश के बाद फूल खराब होने के आसार हैं। खेतों में बारिश के बाद पानी भर गया है।
विज्ञापन
धान के साथ-साथ गेहूं की बुवाई में भी लोगों को परेशानी आएगी। बारिश न होती तो गेहूं की फसल के लिए सबसे अच्छा मौसम इसी महीने का माना जाता है, लेकिन इस बार जहां धान की फसल बर्बाद हो गई। वहीं गेहूं की बुवाई भी कम ही हो पाएगी।
विज्ञापन
हालांकि इस बारिश से कंडी के किसान गेहूं की फसल की बुवाई शुरू कर सकते हैं। कृषि विभाग की तरफ से क्षेत्र के लिए उनके सेंटर पर इस मौसम का गेहूं का बीज भी उपलब्ध है। मौसम साफ होने के बाद कंडी बेल्ट में गेहूं की बुवाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन