{"_id":"5185a876a66bd4ab76f5492da5cafd33","slug":"inter-district-sports-competition-to-be-held-in-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से रद अंतर जिला खेल स्पर्धाएं इसी माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से रद अंतर जिला खेल स्पर्धाएं इसी माह
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के बाद कश्मीर में जनजीवन पटरी पर लौटने के साथ खेलों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। जम्मू में दस अक्तूबर से डिवीजन स्तर की अंतर जिला खेल स्पर्धाओं का आगाज किया जा रहा है। इन्हीं प्रतियोगिताओं के आधार पर राज्य टीम को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिपों में शिरकत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को देखते हुए अंतर जिला खेल स्पर्धाओं का नया शेड्यूल बनाया गया है। विभागीय शेड्यूल में जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर लड़कों की फुटबाल प्रतियोगिता के अलावा अखनूर में वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता पहले कारगिल में करवाना प्रस्तावित था। इसी तरह एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में बाक्सिंग और जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पहले ये प्रतियोगिताएं श्रीनगर में आयोजित करवाई जानी थीं। इसी तरह अन्य जिला स्तर पर अंडर 19 आयु वर्ग की खेल स्पर्धाओं को शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बाढ़ के दौरान श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में अंडर 19 आयु वर्ग की खेल स्पर्धाओं के लिए घाटी गए जम्मू से सौ से ज्यादा खिलाड़ी फंस गए थे, जिन्हें बाद में सेना ने सुरक्षित निकालकर जम्मू तक पहुंचाया था। इसके बाद सभी खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई थीं।