फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inter college kick boxing

Jammu News: अंतर कॉलेज किक बॉक्सिंग में जीडीसी पलौड़ा 21 अंक के साथ ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
inter college kick boxing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित अंतर कॉलेज किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीडीसी पलौड़ा 21 अंक के साथ ओवरआल चैंपियन बना। वहीं, जीडीसी विजयपुर 19 अंक के साथ उप विजेता रहा। 57 किग्रा भार वर्ग के लाइट कान्टेक्ट में जीडीसी विजयपुर के गुरमीत सिंह ने स्वर्ण जबकि पीजी विभाग जेयू के पुष्पकांत शर्मा ने रजत पदक जीता। जीडीसी विजयपुर के आदित्य राज सिंह ने 71 किग्रा भार वर्ग के लाइट कान्टेक्ट में स्वर्ण, 51 किग्रा भार वर्ग में जीडीसी पुंछ के कामरान फरीद ने स्वर्ण और जीडीसी विजयपुर के वंश शर्मा ने रजत, 57 किग्रा भार वर्ग की लो किक स्पर्धा में जीडीसी बिश्नाह के पीयूष सिंह चाढ़क ने स्वर्ण और जीडीसी पलौड़ा के सुनील कुमार ने रजत पदक जीता। किक लाइट स्पर्धा में जीडीसी पुरमंडल के विकास शर्मा ने स्वर्ण और जीडीसी कठुआ के ऋषिव शर्मा ने रजत पदक जीता।
प्वाइंट फाइट स्पर्धा में जीडीसी पलौड़ा के हर्ष सैनी ने स्वर्ण और जीडीसी पुंछ के आतिफ आफताब ने रजत जीता। 63 किग्रा भार वर्ग की प्वाइंट फाइट स्पर्धा में जीडीसी विजयपुर के विकास राज ने स्वर्ण और जीडीसी कठुआ के सुनील कुमार ने रजत पदक जीता। 63 किग्रा लो किक में जीडीसी पलौड़ा के करण घैल ने स्वर्ण, जीडीसी एमआईआईटी के अर्जुन शर्मा ने रजत और जीडीसी डोडा के तुफैल जान ने कांस्य पदक जीता। 63 किग्रा हाई कान्टेक्ट में जीडीसी पलौड़ा के रोबेन गिल ने स्वर्ण और जीडीसी विजयपुर के आकाश शर्मा ने रजत पदक जीता। 63 किग्रा फुल कान्टेक्ट में जीडीसी राजीव गांधी नर्सिंग कालेज के माणिक सिंह ने स्वर्ण और जीडीसी डोडा के उमर नदीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

71 किग्रा लाइट कान्टेक्ट में जीडीसी पुंछ के आर्यन सिंह ने स्वर्ण और जीडीसी विजयपुर के पारूल सिंह ने रजत पदक जीता। 71 किग्रा फुल कान्टेक्ट में जीडीसी डोडा के हर्ष सिंह ने स्वर्ण और एमबीएस कालेज के मनदीप सिंह ने रजत पदक जीता। जीडीसी पलौड़ा के हृतिक ने 75 किग्रा प्वाइंट फाइट में स्वर्ण पदक जीता। जीडीसी कठुआ के चंदन शर्मा ने 75 किग्रा लो किक और किक फाइट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि 81 किग्रा प्वाइंट फाइट में जीडीसी डोडा के अदनान फारूक ने स्वर्ण और पीजी विभाग जेयू के मोहम्मद सलीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

81 किग्रा फुल कान्टेक्ट में जीडीसी कठुआ के लेहना शर्मा ने स्वर्ण और पीजी विभाग जेयू के रजत शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 91 किग्रा प्वाइंट फाइट में जीडीसी विजयपुर के गुरमीत सिंह ने स्वर्ण और पीजी विभाग जेयू के पुष्पकांत शर्मा ने रजत पदक जीता। 91 किग्रा लाइट कान्टेक्ट में एमआईआईटी के यशवर्धन ने स्वर्ण और जीडीसी पुंछ के वासिफ खान ने रजत पदक जीता। 91 किग्रा लो किक में एमआईआईटी के ऋत्विक मनसोत्रा ने स्वर्ण और जीडीसी पलौड़ा के रोहित मीनिया ने रजत पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed