फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Intelligence Bureau alert terrorist can target nathpa jhakri hydel power project.

आईबी अलर्ट! आतंकियों के निशाने पर ये प्रोजेक्ट

Thu, 26 Mar 2015 08:04 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
Intelligence Bureau alert terrorist can target nathpa jhakri hydel power project.

1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना आतंकियों के निशाने पर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना के बाद डैम और पावर हाउस के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। प्रबंधन ने परियोजना की डैम साइट नाथपा और पावर हाउस को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ ने संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की गश्त बढ़ा दी है। परियोजना स्थल पर तैनात सीआईएसएफ के अफसरों और परियोजना प्रबंधन के बीच बैठक भी हुई है। रामपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने मंगलवार रात सूचना मिलते ही रामपुर में होटल व गेस्ट हाउसों में दबिश दी ताकि संदिग्धों को दबोचा जा सके।

विज्ञापन

आईबी की सूचना पर बढ़ाई सुरक्षा

Intelligence Bureau alert terrorist can target nathpa jhakri hydel power project.

हालांकि इसे सामान्य चेकिंग बताया जा रहा है। होटल मालिकों से कहा जा है कि वे किसी भी व्यक्ति को ठहराने से पहले पूरा पता व जानकारी हासिल करें। नाथपा झाकड़ी परियोजना परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने कहा कि आईबी की सूचना के बाद परियोजना स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

परियोजना स्थल पर संदिग्धों पर कड़ी नजर है। रामपुर के डीएसपी पुलिस ने कहा कि निर्देशों के बाद रामपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में नाके लगाए गए। रूटीन चेकिंग के दौरान होटल और रेस्ट हाउस की मंगलवार देर 11 बजे से सुबह 6 बजे तक चेकिंग की है। पहचान पत्र भी जांचे गए। यह रूटीन चेकिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed