जम्मू और श्रीनगर में बनेगा इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में बढ़ते आतंकी हमलों, भूकंप की घटनाओं और बाढ़ से निपटने के लिए राज्य पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।
कश्मीर और जम्मू में इसका एक-एक सेंटर स्थापित किया जाएगा। ऐसे में अब किसी भी तरह की घटना के बाद राहत और सुरक्षा के लिए एक ही जगह से सभी विभागों का बचाव काफिला एक साथ निकलेगा।
राज्य पुलिस के तकनीकी विंग के आईजी हेमंत कुमार लोहिया ने बताया कि सेंटर में पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, एसडीआरएफ की टीमें मौजूद रहेंगी। एंबुलेंस, बुलेट प्रूफ वाहन, एसडीआरएफ का ढांचा आदि भी इसमें रहेगा।
इस पर शुरुआत में 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद जैसे-जैसे इसका दायरा बढ़ेगा, इसे अपग्रेड किया जाएगा। प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। उम्मीद है कि एक-दो महीनों में इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
यह होगा फायदा
मौजूदा समय में शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, सचिवालय सहित अन्य जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अलग-अलग जगहों पर रिकार्ड होती है, लेकिन दोनों संभागों में बनाए जाए वाले इन सेंटरों में सभी स्थलों की फुटेज का डाटा रिकार्ड होगा।
पहले जम्मू और श्रीनगर फिर अन्य जिलों के सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड सेंटर में जमा होगा। इससे यह फायदा होगा कि कहीं भी कोई घटना होने पर एक्शन लिया जा सकेगा।
कहीं कोई घटना होने के बाद दमकल, मेडिकल, पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट आदि को अलग-अलग फोन कर राहत के लिए बुलाना पड़ता है। इस सेंटर में सभी एक जगह ही रहेंगे और एक साथ वहां से मदद के लिए निकलेंगे। इससे तत्काल राहत अभियान चलाया जा सकेगा।