फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Insurance scam case: CBI searches nine locations including premises of aide of Satya Pal Malik

Insurance Scam Case: सत्यपाल मलिक के सहयोगी के आवास सहित आठ जगहों पर CBI का छापा

Wed, 17 May 2023 01:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 17 May 2023 01:56 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक सहयोगी के परिसर सहित आठ जगहों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित बीमा घोटाले से जुड़े मामले में की गई है।

विज्ञापन
Insurance scam case: CBI searches nine locations including premises of aide of Satya Pal Malik
सत्य पाल मलिक - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक तत्कालीन सहयोगी के परिसर सहित आठ जगहों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू कश्मीर और दिल्ली में आठ अलग-अलग स्थानों पर रेड की गई है। यह कार्रवाई कथित बीमा घोटाले से जुड़े मामले में की गई है।

विज्ञापन


सीबीआई की टीमों ने आज सुबह पूर्व राज्यपाल के पूर्व सहयोगी के आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इससे पहले 28 अप्रैल को एजेंसी ने सत्य पाल मलिक से पूछताछ की थी। यह पूछताछ उनके निवास स्थान पर हुई थी।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले साल अक्तूबर में भी सीबीआई ने इस केस में पहली बार उनका बयान दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला

सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहने के दौरान 23 अगस्त 2018 और 30 अक्टूबर 2019 के बीच उन्हें दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed