फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   instructions to start Hospital before 30

श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल 30 तक शुरू करने के निर्देश

Wed, 23 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 23 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
instructions to start Hospital before 30
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ककरयाल, कटड़ा में आगामी तीस मार्च तक सभी कार्यों को मुक्कमल बनाकर अस्पताल की सेवाओं को शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसमें आधुनिक उपकरणों के अलावा पर्याप्त डाक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को सुनिश्चित बनाया जाए। मंगलवार को बोर्ड अधिकारियों के साथ राजभवन में राज्यपाल ने बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी करें। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 26 स्ट्रीम शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कटड़ा के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कांप्लेक्स में फुटबाल, हैंडबाल, क्रिकेट, हाकी और कबड्डी खेल गतिविधियों को करवाया जा सकेगा। इसके अलावा जिम्नेजियम, सिंथेटिक लान टेनिस कोर्ट, सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट और एक वालीबाल कोर्ट भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंडोर टेबल टेनिस और शूटिंग खेल में होंगे। उन्होंने सीईओ को प्रशिक्षित कोचों और उच्च गुणवत्ता वाली खेल प्रणाली को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को सिर्फ खेल गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने एसएमवीडी कालेज आफ नर्सिगिं सहित अन्य प्रोजेक्टों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed