फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instructions to complete the preparations of election

निकाय और पंचायती चुनाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Thu, 28 Jan 2016 11:56 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the preparations of election

राज्यपाल एनएन वोहरा ने मुख्य सचिव बी आर शर्मा को स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव समय पर करवाने को लेकर लंबित मुद्दों की समीक्षा करने और पूरी तैयारी करने के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


नागरिक सचिवालय में वीरवार को मुख्य सचिव बीआर शर्मा और रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु के साथ राज्यपाल ने स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। शांतमनु ने राज्यपाल को बताया कि 11 जनवरी 2016 को रियासत की संशोधित मतदाता सूचियों के प्रकाशित कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा फरवरी के दूसरे सप्ताह में स्थानीय निकाय के विभिन्न वार्डों की मुख्य मतदाता सूचियों को आपत्ति के लिए सार्वजनिक किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूचियों को मार्च के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा

Instructions to complete the preparations of election

स्थानीय निकाय की अंतिम मतदाता सूचियों को मार्च 2016 के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही बताया कि महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

राज्यपाल ने मुख्य सचिव से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव को अप्रैल महीने में करवाने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि बजट में जरूरी फंड का प्रावधान रखा जाए और समय पर मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में रिक्त पदों को भरा जाए।

उन्होंने कहा कि इससे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव से जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक अधिकारों का वितरण होने के अलावा 14वें वित्त आयोग से मिलने वाली अधिकतम राशि भी रियासत को मिल पाएगी।

चुनाव को लेकर राजनी‌त‌िक पा‌‌र्ट‌ियों से भी होगी चर्चा

Instructions to complete the preparations of election

उल्लेखनीय है कि 14वें वित्त आयोग ने 3463.73 करोड़ की राशि ग्रामीण और 1305.64 करोड़ की राशि शहरी स्थानीय निकायों के लिए रखी हुई है।

रियासत में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव न होने की वजह से 13वें वित्त आयोग के तहत 169.29 करोड़ की राशि रियासत को हासिल नहीं हो पाई थी। राज्यपाल ने इस साल के अंत तक रियासत में पंचायती चुनाव करवाने की तैयारियों की भी समीक्षा की। रियासत में पंचायतों का कार्यकाल 14 जुलाई 2016 तक का है।

राज्यपाल ने मुख्य सचिव को पंचायती चुनाव की तैयारी शुरू करने को भी कहा। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल शहरी स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव से संबंधित मुद्दों पर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed