फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Instructions for completing the task by March 31

31 मार्च तक आधार का कार्य पूरा करने के निर्देश

Tue, 02 Feb 2016 01:10 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions for completing the task by March 31

राज्यपाल एनएन वोहरा ने आधार/एपीआर के कार्य को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस बाबत राजभवन में संबंधित उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कार्य को गंभीरता से लेने को कहा है।

विज्ञापन


बैठक में आधार कार्ड जारी किए जाने का रिव्यू भी किया गया। राज्यपाल ने बताया कि सवा करोड़ लोगों की आबादी में से 1.10 लाख लोगों का रिकार्ड कंप्यूटरीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन


84 लाख लोगों का नाम एनरोलमेंट में शामिल हो चुका है। 67,69,272 लोगों को आधार जारी किए जा चुके हैं। अब बाकी के लोगों को जल्द कवर किया जाए। 133 अतिरिक्त परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर राज्य में बनाए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इससे पहले 193 सेंटर राज्य में चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में आधार को लेकर अभ‌ियान चलाने पर जोर

Instructions for completing the task by March 31

राज्यपाल ने संबंधित विभागों के कार्य की सराहना की। चीफ सेक्रेटरी ने राज्यपाल को बताया कि 4 फरवरी को सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की जाएगी।

स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में आधार कार्ड के लिए चलाए गए अभियान पर भी चर्चा की।

राज्यपाल वोहरा ने चीफ सेक्रेटरी को हिदायतें दी हैं कि सभी कर्मचारी, डेलीवेजर, कैजुअल लेबर, सीजनल लेबर और अन्य विभागों में काम करने वाले मुलाजिम 31 मार्च तक खुद का नाम एनरोलमेंट में शामिल करवा लें, क्योंकि पहली अप्रैल के बाद आधार कार्ड के आधार पर ही मुलाजिमों का वेतन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed