फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INSTRUCTION TO COMPANIES TO PROVIDE 2.10 LAC CONNECTION

J&K: उज्जवला योजना के अंतर्गत कंपनियों को 2.10 लाख कनेक्शन वितरित करने के निर्देश

Sat, 01 Apr 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 01 Apr 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
INSTRUCTION TO COMPANIES TO PROVIDE 2.10 LAC CONNECTION
उज्जवला योजना - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली ने कहा है कि आयल कंपनियां प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहीं महिलाओं को 2.10 लाख कनेक्शन वितरण करने का लक्ष्य पूरा करें। 

विज्ञापन


विभाग और आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में मंत्री ने पीएमयूवाई योजना पर अब तक हुए कार्य की जानकारी हासिल की और वितरण प्रक्रिया पर संतोष जताया। उन्होंने कंपनियों को सलाह दी कि अगले तीन क्वार्टरों में 69000 के करीब गैस कनेक्शन जारी करने का टारगेट कंपनियां पूरा करें। उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन वितरण में यह ध्यान रखा जाए कि योग्य परिवारों को ही इसका लाभ मिले। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री को जानकारी दी गई कि आयल कंपनियों ने नई गैस एजेंसियां शुरू करने के लिए अन कवर इलाकों में 51 स्थलों की निशानदेही की है। मंत्री ने इस अवसर पर कंपनियों से कहा कि वह होम डिलीवरी को सुनिश्चित करें। मंत्री ने लीगल मेट्रोलाजी विभाग से कहा कि वह घरेलू गैस का व्यवसायिक प्रयोग न हो इसका कड़ाई से पालन करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed