फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

चार निदेशकों ने किया पंचायत पल्ली का दौरा

विज्ञापन
inspection
पौधा रोपण करते डॉक्टर संजीव वर्मा आयुक्त सचिव वन विभाग
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसका मुख्य उदाहरण शनिवार को भी देखने को मिला। शनिवार को पंचायत पल्ली में चार विभाग के निदेशकों ने दौरा किया। इनमें हॉर्टिकल्चर, सौर ऊर्जा, कृषि विभाग के निदेशकों ने पंचायत में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच रणधीर शर्मा से मुलाकात की और बताया कि उनके विभाग की तरफ से किसी किस्म की भी जरूरत है या कोई काम रह रहा है तो वह मुकम्मल कराएं।
विज्ञापन

सभी विभाग के निदेशकों ने बारी-बारी अपने विभाग की केंद्र सरकार द्वारा दी गई स्कीमों के बारे में बताया और किसानों से जुड़े हर पहलू पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमें 15 अप्रैल तक हर कमी को पूरा करना है और 100फीसदी काम को मुकम्मल करना है। दूसरी ओर वन विभाग की तरफ से बाड़ी ब्राह्मणा से पंचायत पल्ली तक पौधरोपण किया गया और बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले पौधरोपण 100फीसदी किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पल्ली में सभी विभाग के अधिकारियों के साथ एक रिव्यू मीटिंग की। इसमें विभाग द्वारा जो भी उनके काम पिछड़े हैं, उनके बारे में पूछा गया और कब तक मुकम्मल हो जाएंगे, इसके लिए भी उन्होंने बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जा रही है। हर विभाग की तरफ से काम मुकम्मल करने के लिए आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जगह-जगह पर विशेष के बना दिए गए हैं और दौरे वाले स्थल पर आने जाने वाले हर व्यक्ति की जांच पड़ताल की जा रही है। इलाके में पुलिस द्वारा गश्ती दल को भी एक्टिव कर दिया गया है, और गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed