फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

परिवहन विभाग आयुक्त सचिव ने किया सांबा का दौरा

विज्ञापन
inspection
सांबा के बाडियां मे परिवाहन विभाग की ओर से वनाए जा रहे वाहन टैस्टिंग कार्यालय का जायजा लेते आयुक? - फोटो : SAMBA
सांबा। परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव हृदेश कुमार ने मंगलवार को बाड़ियां में निर्माणाधीन उत्कृष्टता निरीक्षण व प्रमाणन केंद्र की निर्माण प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त रोहित खजूरिया ने बताया कि वाहन परीक्षण के लिए यह संस्थान सबसे पहले सांबा में है। इसमें वाहन का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया कि आईसीसी के निर्माण पर 982.20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परिवहन सचिव ने निरीक्षण और प्रमाणन केंद्र को देख कार्यकारी एजेंसी जेकेपीसीसी को एक माह की अवधि के भीतर कार्य सहित सभी नागरिक कार्यों को गति देने और पूरा करने का निर्देश दिया। परिवहन आयुक्त प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द कार्यस्थल पर मशीनरी और उपकरण लगाएं ताकि वाहनों का ऑटोमोटिक निरीक्षण शुरू किया जा सके। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से परिवहन कार्यालयों के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। लर्नर लाइसेंस सेक्शन, डीएल ट्रायल ग्राउंड, ट्रांसफर सेक्शन आदि को जांचा। उन्होंने आधिकारिक कार्य करते हुए के सख्ती से पालन करने पर जोर दिया और इसके अलावा पारदर्शिता और पब्लिक फ्रेंडली वर्क कल्चर को भी सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जम्मू धनतेर सिंह, एसडीएम विजयपुर सीपी कोतवाल, सहायक सड़क परिवहन अधिकारी सांबा रेहाना तबस्सुम, इंसपेक्टर सुरिंद्र कुमार के अलावा संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed