फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

बीडीसी चेयरमैन के साथ एसडीएम ने गांव चक मुरार का किया दौरा गांव में फैक्ट्रियों से दूषित पानी की वजह से फसलों को हो रहा था नुकसा

विज्ञापन
inspection
विशनह क्षेत्र के गांव चक मुरार में बीडीसी चेयरमैन के साथ एसडीएम गांव का जायजा लेते हुए - फोटो : RSPURA
बिश्नाह। बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार के साथ एसडीएम अभिषेक अबरोल ने बुधवार को गांव चक मुरार का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने बाड़ी ब्राह्मणा में केमिकल फैक्ट्री से जो दूषित पानी गांव में आने के बाद फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, उसकी जांच की। दूषित पानी से गांव में क्या-क्या नुकसान हो रहे हैं उसके बारे में भी जानकारी किसानों और लोगों से ली।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह उपायुक्त् कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त घनश्याम सिंह से मिले थे। उन्हें चक मुरार गांव में बाड़ी ब्राह्मणा से केमिकल फैक्ट्रियों से दूषित पानी से फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में बताया था। मौजूदा समय में गांव की 100 कनाल भूमि में फसल खराब हो गई है। गांव में सब्जियों की खेती होती थी, अब धान की फसल भी सुरक्षित नहीं है। एसडीएम ने गांव का दौरा करने के बाद पूरा जायजा लिया। स्थानीय लोगों को इस दौरे से आस बनी है और जो उनका नुकसान हो रहा है, किसानों ने उसकी भरपाई के साथ दूषित पानी से निजात दिलाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed