{"_id":"613912a38ebc3e0b04439fd0","slug":"inspection-rspura-news-jmu243231984","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी चेयरमैन के साथ एसडीएम ने गांव चक मुरार का किया दौरा गांव में फैक्ट्रियों से दूषित पानी की वजह से फसलों को हो रहा था नुकसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी चेयरमैन के साथ एसडीएम ने गांव चक मुरार का किया दौरा गांव में फैक्ट्रियों से दूषित पानी की वजह से फसलों को हो रहा था नुकसा
विशनह क्षेत्र के गांव चक मुरार में बीडीसी चेयरमैन के साथ एसडीएम गांव का जायजा लेते हुए
- फोटो : RSPURA
Link Copied
बिश्नाह। बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार के साथ एसडीएम अभिषेक अबरोल ने बुधवार को गांव चक मुरार का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम ने बाड़ी ब्राह्मणा में केमिकल फैक्ट्री से जो दूषित पानी गांव में आने के बाद फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, उसकी जांच की। दूषित पानी से गांव में क्या-क्या नुकसान हो रहे हैं उसके बारे में भी जानकारी किसानों और लोगों से ली।
विज्ञापन
बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले वह उपायुक्त् कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त घनश्याम सिंह से मिले थे। उन्हें चक मुरार गांव में बाड़ी ब्राह्मणा से केमिकल फैक्ट्रियों से दूषित पानी से फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में बताया था। मौजूदा समय में गांव की 100 कनाल भूमि में फसल खराब हो गई है। गांव में सब्जियों की खेती होती थी, अब धान की फसल भी सुरक्षित नहीं है। एसडीएम ने गांव का दौरा करने के बाद पूरा जायजा लिया। स्थानीय लोगों को इस दौरे से आस बनी है और जो उनका नुकसान हो रहा है, किसानों ने उसकी भरपाई के साथ दूषित पानी से निजात दिलाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।