फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

‘संकट की इस घड़ी में पार्टी किसानों के साथ’

विज्ञापन
inspection
किसानों की धान की फसल खराब होने पर भाजपा प्रदेशध्यक्ष व अन्या नेता किसानों से जानकारी प्राप्त कर? - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने रविवार को सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में उनकी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। जम्मू संभाग के सभी क्षेत्रों का दौरा करने के बाद उनकी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात करेगा और किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग रखने के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री को भी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बडियाल ब्राह्मणा, फ्लोरा, आगरा चक, सुचेतगढ़ सहित आदि गांवों के किसानों से मिलकर बारिश तथा ओलावृष्टि से बरबाद हुइ धान की फसल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र बासमती पहचान के नाम से जाना जाता है। बासमती को बचाना हम सब का कर्तव्य है। पूर्व मंत्री चौ शाम लाल ने कहा कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बारिश के चलते खेते में खड़ी धान व कटाई कर रखी होने पर सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। अधिकतर किसान मौसम के बदलाव के चलते धान की फसल को नहीं संभाल सके हैं और पूरी फसल खेतों में जमा पानी में डूबने पर खराब हो गई। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। अब गेहूं लगाए जाने के लिए खेतों में पानी जमा होने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंप हुए नुकसान की भरपाई की जाए ताकि किसान खेतीबाड़ी कर सके।
इस अवसर पर ब्लाक चेयरमैन तरसेम लाल, मीरां ब्लाक चेयरमैन दिलीप कुमार, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह, एमसी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश्वर सिंह राणा, पूर्व मंडल प्रधान स्वर्ण सिंह चिब, किसान मोर्चा के नेता प्रवीण सिंह पिंका सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने सुनीं लोगों की समस्याएं
सांबा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैणा ने रविवार को सीमावर्ती गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं नागरिकता संशोधन बिल के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। उन्होंने रामगढ़ के सीमावर्ती गांवों व सांबा के बैनगलाड आदि में बैठकें कीं। लोगों ने उन्हें जहां धान की नष्ट हुई फसल की जानकारी दी। वहीं गेहूं की फसल की बिजाई नहीं होने के बारे में भी बताया। किसानों ने मांग उठाई कि उनकी नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए। सीमावर्ती लोगों के लिए बनाए जा रहे बंकरों के बारे में भी बताया कि गलाड गांव, बैन व चकला कैंप में अभी तक बंकर ही नहीं बनाए गए हैं। भाजपा नेता ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस बाबत केंद्र सरकार को पूरी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल, जिला प्रधान अमर सिंह, सुभाष भगत, मंडल प्रधान मोहिन्द्र सिंह आदि भी उनके साथ रहे। ब्यूरो

बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान
रामगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सीमावर्ती गांवों का दौरा कर किसानों से बातचीत की। उन्होंने जल जमाव से बरबाद हो चुके खेतों की परिस्थितियों पर दुख जताया। रैना को किसानों ने स्थिति से अवगत कराया, जो खेतों में भरे पानी के कारण उत्पन्न हुई। किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश से उनकी फसल बरबाद हुई है। रैना ने कहा कि उन्हें यह जानकर और अधिक आश्चर्य हुआ कि किसान पहले से कटी हुई फसल को इकट्ठा करने में सक्षम नहीं थे, जिसे खेतों में पानी में तैरते देखा जा सकता था। रैना ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एलजी से मिलकर इस दुर्दशा से अवगत कराएगा, जिसमें पार्टी किसानों को पर्याप्त राहत देने का अनुरोध करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed