{"_id":"69dabbda11d011c18503722a","slug":"inspection-of-patwarkhanas-samba-news-c-392-1-bnj1001-100411-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पटवारखानों में लटके मिले ताले, पटवारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पटवारखानों में लटके मिले ताले, पटवारी नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक डाॅ. राजीव भगत ने किया औचक निरीक्षण, डीसी को कार्रवाई के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने शनिवार सुबह तहसील के पटवारखानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पटवारखाने कार्यालय समय में बंद पाए गए। एक भी पटवारी कार्यालय में नहीं था। डॉ. भगत ने जम्मू के डीसी को दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विधायक ने कहा कि उच्च अधिकारियों की ओर से निर्धारित समय और निर्देशों के बावजूद फील्ड स्टाफ का ड्यूटी पर मौजूद न होना जिम्मेदारी व जवाबदेही की कमी को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि तहसील के विभिन्न गांवों के लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए बार-बार पटवारखानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आय प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र, आईबी सत्यापन रिपोर्ट, भूमि अभिलेख तथा अन्य राजस्व संबंधित कार्यों के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी देरी हो रही है।