{"_id":"60c27e378ebc3e5cb660570f","slug":"inspection-land-slide-jammu-news-jammu-city-news-jmu237056827","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड पर डंगा धंसने की जांच के आदेश, तीन दिन देनी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड पर डंगा धंसने की जांच के आदेश, तीन दिन देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुराने शहर के सर्कुलर रोड पर डंगा धंसने के मामले में मेयर ने डीसी को जांच करवाने के लिए आदेश दिए और तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा। निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी के बजाय किसी अन्य विभाग की टेक्निकल विंग से इस मामले की जांच करवाई जाए और दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए। मेयर ने वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। डंगे के साथ नाले में गिरी चार कारों और एक स्कूटी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने डंगा गिरने के मामले में डीसी अंशुल गर्ग के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्माण के कुछ माह बाद ही डंगा गिरने के कारणों की जांच करवाई जाए। आदेश दिए कि डंगे का पुनर्निर्माण करवाने के लिए भी जल्द काम शुरू किया जाए। सर्कुलर रोड वाहनों की आवाजाही और अन्य मूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। सर्कुलर रोड का यही हिस्सा पिछली बरसात में भी ढह गया था, जिससे कई वाहन नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उधर, स्थानीय लोगों ने सर्कुलर रोड पर अवैध पार्किंग को लेकर रोष जताया। उनका कहना है कि अवैध पार्किंग से सड़क पर दबाव बढ़ रहा है। यही नहीं सर्कुलर रोड पर कई जगह लोग खुद ही सड़क किनारे लोहे की संगल लगाकर अवैध पार्किंग कर रहे हैं, जिससे सड़क भी संकरी हुई है। शहर के कई हिस्सों से लोग सर्कुलर रोड पर वाहनों की पार्किंग कर रहे हैं।