{"_id":"624612db4ac9813c9321d04d","slug":"inspection-jammu-city-news-jmu25687655","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से पहले मंदिरों का शहर होगा चकाचक, मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से पहले मंदिरों का शहर होगा चकाचक, मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नवरात्र से पहले मंदिरों का शहर चकाचक होगा। मंदिर के आसपास कूड़ा फेंकने या फिर गंदगी फैैलाने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। साथ ही निगम की स्वास्थ्य एवं सफाई इकाई मंदिरों के आसपास विशेष रूप से सुबह शाम सफाई करेगी। सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त किया जाएगा। यह निर्देश नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने दिया है।
वीरवार को उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों का दौरा कर साफ सफाई सहित अन्य प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बावे मंदिर, रघुनाथ मंदिर, पंतबखतावर मंदिर, काली माता मंदिर आदि जगहों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि काली माता मंदिर, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में नवरात्र पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में भक्तों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता अधिकारियों व पर्यवेक्षकों की टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आसपास और मंदिरों में पूरे क्षेत्र को सभी कचरे और डंपिंग से साफ रखा जाए। यदि कोई इनके आसपास गंदगी फैलाता है तो तो भारी जुर्माना लगाया जाए।
मंदिर के मार्ग पर और साथ-साथ सभी स्ट्रीट और हाई मास्ट लाइट की जांच की जाए ताकि भक्तों और स्थानीय लोगों परेशानी न हो। आम जनता से प्लास्टिक के उपयोग से बचने और जम्मू को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद करने और मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करने की अपील की।