{"_id":"68bb58259de282e78602f99f","slug":"inspection-damage-caused-by-the-floods-jammu-news-c-10-jmu1045-705128-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय दल ने मल्हाड़, थर्ड और हाईवे का लिया जायजा\nराहत व बचाव कार्यों का किया आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय दल ने मल्हाड़, थर्ड और हाईवे का लिया जायजा राहत व बचाव कार्यों का किया आकलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-केंद्रीय दल ने कठुआ व सांबा के बाद उधमपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कठुआ और सांबा के बाद केंद्रीय दल ने शुक्रवार को उधमपुर जिले के बारिश व बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। दल ने मल्हाड़, थर्ड सहित अन्य प्रभावित स्थलों और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों का निरीक्षण किया। स्थानीय प्रशासन से बैठक कर राहत व बचाव कार्यों का आकलन किया।
चिनैनी विधानसभा सदस्य बलवंत सिंह मनकोटिया व उधमपुर के अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह ने दल को बुनियादी ढांचे, कृषि, आवास और अन्य क्षेत्रों में हुए नुकसान की जानकारी दी। दल ने निरीक्षण के बाद डीसी कार्यालय में बैठक की। इसमें उपायुक्त सलोनी राय ने बचाव एवं राहत कार्यों, पुनर्स्थापन उपायों, पुनर्वास प्रयासों, फसलों, निजी संपत्ति, सरकारी बुनियादी ढांचे, कृषि भूमि और आवासीय भवनों को हुए नुकसान पर प्वाइंट ब्रीफिंग दी। उन्होंने बताया कि जिले में बनाए 38 राहत शिविरों में दो हजार से अधिक प्रभावित लोगों को आश्रय दिया है। भोजन और अन्य जरूरतें पूरी की जा रही हैं। जिले में करीब 380 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें से 190 को बहाल कर दिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि डुडु-बसंतगढ़ और मोंगरी के कुछ हिस्सों को छोड़कर बहाली का काम जारी है। आवश्यक आपूर्ति और संचार नेटवर्क की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है। सड़क संपर्क में सुधार किए जा रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट्ट, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -