फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inspection

Jammu News: डिग्री फर्जी तो नहीं? दूरस्थ शिक्षा से पीजी करने वाले 1574 शिक्षकों की खंगाली जा रही कुंडली

विज्ञापन
inspection
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा विभाग ने दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से पीजी की डिग्री हासिल करने वाले 1574 शिक्षकों पर जांच बिठा दी है। विज्ञान संकाय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय या फिर डिग्री कहां से हासिल की है, इसकी जानकारी नहीं देने वाले शिक्षकों की कुंडली खंगाली जा रही है। शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें गणित में 504, जियोलॉजी में 861 और बॉटनी में 210 सनातकोत्तर डिग्री वाले शिक्षक हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में 75 शिक्षकों की पद्दोन्नति रद्द की थी। इन शिक्षकों ने विज्ञान संकाय में पीजी दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से की थी। विभाग दूरस्थ शिक्षा से विज्ञान संकाय में पीजी डिग्री वालों को पद्दोन्नति और वरिष्ठता में मान्यता नहीं देता है। 75 शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद विभाग को शिकायतें मिलीं कि अधिकांश शिक्षकों ने डिग्रियां या तो दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से लीं हैं या फिर डिग्री लेने के स्रोत की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में विभाग ने सभी पीजी डिग्रियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की डिग्रियां फर्जी हैं, जो ऐसे विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई हैं, जिनकी उनके ही राज्यों में जांच चल रही है। इसमें संभावना है कि पैसे देकर घर बैठे डिग्रियां हासिल की गई हैं। विज्ञान संकाय में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से पीजी की डिग्री पद्दोन्नति के लिए मान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed