फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MY Town MY Pride: jammu kashmir lg manoj sinha said public services will be delivered door to door

MY Town MY Pride: उपराज्यपाल ने कहा- घर घर पहुंचाईं जाएंगी सार्वजनिक सेवाएं

Sun, 04 Dec 2022 01:01 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 01:01 PM IST
सार

माई टाउन माई प्राइड की सात प्रमुख कार्य योजनाओं में सिटी रिसोस मोबिलाइजेशन/फाइनेंस प्लान, सिटी लाइवलीहुड प्लान, सिटी स्मार्ट वेंडिंग प्लान, ग्रीन सिटी प्लान, सिटी टूरिज्म एंड कल्चर प्लान, सिटी ब्यूटीफुल प्लान और अतिक्रमण मुक्त शहर शामिल है

विज्ञापन
MY Town MY Pride: jammu kashmir lg manoj sinha said public services will be delivered door to door
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि माई टाउन माई प्राइड का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के साथ मजबूत फीडबैक, सहयोग, लोगों की भागीदारी पर विकासात्मक पहल करना और जीवंत स्थानीय स्व शासन को मजबूत करना है। तेजी से बढ़ रही शहरी आबादी की चुनौतियों के लिए स्मार्ट और स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

विज्ञापन


जन अभियान कार्यक्रम में शहरों की भीड़भाड़ कम करने, कायाकल्प और सौंदर्यीकरण जैसी पहलों में लोगों को शामिल किया जाए। माई टाउन माई प्राइड में प्रभारी अधिकारी चिह्नित क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। एलजी ने शनिवार को शहरी स्थानीय निकायों में चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रम माई टाउन माई प्राइड की प्रगति की समीक्षा की। आगामी 5 और 6 दिसंबर को यह प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


माई टाउन माई प्राइड की सात प्रमुख कार्य योजनाओं में सिटी रिसोस मोबिलाइजेशन/फाइनेंस प्लान, सिटी लाइवलीहुड प्लान, सिटी स्मार्ट वेंडिंग प्लान, ग्रीन सिटी प्लान, सिटी टूरिज्म एंड कल्चर प्लान, सिटी ब्यूटीफुल प्लान और अतिक्रमण मुक्त शहर शामिल है। उपराज्यपाल ने कहा कि एकीकृत विकास अवधारणाओं और इसके निष्पादन को सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी स्थिरता, जीवन की गुणवत्ता और शहरी कल्याण में सुधार के लिए मजबूत सुझाव लाए जाएं। हमें शहरों की ब्रांड पोजिशनिंग पर काम करना चाहिए। प्रत्येक शहर की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और विरासत होती है। शहरी स्थानीय स्व शासन को मजबूत करने, संसाधन बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक समावेशन व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जानी चाहिए। आवास व शहरी विकास विभाग बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए राजस्व सृजन और शहरों के मास्टर प्लान के कार्यान्वयन के लिए रणनीति तैयार करें। 


पुराने शहरों में सौंदर्यीकरण की यजना, समान पता बोर्ड, चित्रकारी, समान रंग की दुकानें, नगरपालिका सौंदर्य प्रतियोगिताओं जैसी छोटी पहल, शहर स्वच्छता कार्यक्रम, सार्वजनिक भागीदारी के साथ पार्कों की सुंदरता को लागू किया जाना चाहिए। डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाए। अधिकारियों ने मेरा शहर मेरा गौरव कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी दी। लाइवलीहुड मिशन के तहत प्रत्येक वार्ड से 25 युवाओं को स्वरोजगार के लिए चयनित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed