{"_id":"67255a26f155ecd3f20b11f4","slug":"inquiry-committee-formed-in-case-of-doctors-absence-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101342-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेलनेस सेंटर से डॉक्टर के गैरहाजिर रहने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेलनेस सेंटर से डॉक्टर के गैरहाजिर रहने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पिंडी कुदवाल में तैनात डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा के बुधवार को ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के मामले में बीएमओ बिश्नाह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी अगले पांच दिनों में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
अरनिया स्वास्थ्य जोन के अंतर्गत आने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पिंडी कुदवाल में डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा तैनात हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में डॉक्टर के गैरहाजिर रहने की स्थिति में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुगर के मरीजों को ज्यादा परेशानी आती है। सुबह खाली पेट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचने के बाद पता चलता था कि डॉक्टर नहीं हैं। उनकी गैरहाजिरी में वहां तैनात फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर द्वारा शुगर और बीपी की जांच कर दवाइयां दी जाती हैं। इससे स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है।
अमर उजाला के 31 अक्तूबर के अंक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से डॉक्टर डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा के गैरहाजिर रहने के मामले को प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया गया था। साथ ही बीएमओ बिश्नाह के संज्ञान में भी मामले को लाया गया था। उन्होंने डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा को किसी प्रकार की छुट्टी नहीं देने और बैठक के लिए नहीं बुलाने की पुष्टि की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्तर पर मामले की जांच की। इसमें उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जियो टैग कर फोटो मंगवाया, जिसमें सिर्फ महिला स्वास्थ्य कर्मी ही सेंटर में दिखी।
विज्ञापन
उचित जवाब न देने पर बीएमओ ने लगाई फटकार
बीएमओ ने वीरवार को डॉक्टर ज्ञानेश्वर को अपने दफ्तर में जवाब तलब किया था। इस दौरान डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा ने अपनी सफाई में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पिंडी कुदवाल घर से दूर होने की बात कही। इस पर बीएमओ ने उचित जवाब न देने पर डॉक्टर ज्ञानेश्वर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। यह कमेटी पांच दिनों में रिपोर्ट बीएमओ को सौंपेगी।
रिटायरमेंट पार्टी में होने के जुटाए जाएंगे सबूत भी
गौरतलब है कि बुधवार को डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा ने बिश्नाह में किसी कर्मचारी की रिटायरमेंट पार्टी में होने की बात कही थी। वहीं बीएमओ का कहना है कि बुधवार को बिश्नाह ऑफिस में रिटायरमेंट पार्टी जरूर रखी गई थी, लेकिन उसमें डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा उन्हें नहीं दिखे। तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में रिटायरमेंट पार्टी में उनके होने के सबूत भी जुटाए जाएंगे।
समिति की रिपोर्ट के बाद की जाएगी अगली कार्रवाई
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा के अनुपस्थित रहने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अगले पांच दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- डॉक्टर घनश्याम सिंह, बीएमओ, बिश्नाह