फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inputs of ied blast on srinagar-jammu highway, security agencies on alert, hizbul-jaish-lashkar

श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर फिर पुलवामा जैसी घटना को अंजाम देने की साजिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Tue, 15 Oct 2019 12:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 15 Oct 2019 12:06 AM IST
सार

  • आईईडी ब्लास्ट का है इनपुट, बढ़ाई गई हाईवे पर सुरक्षा, जैश-लश्कर-हिजबुल की है प्लानिंग
  • आतंकी संगठन मिलकर राजमार्ग पर सुरक्षा बलों के वाहनों को कार बम से उड़ाने की रच रहे साजिश

विज्ञापन
inputs of ied blast on srinagar-jammu highway, security agencies on alert, hizbul-jaish-lashkar
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

आतंकी संगठन श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर फिर से पुलवामा जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकी संगठन मिलकर हाईवे पर सुरक्षा बलों के वाहनों को कार बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को इसके इनपुट मिलने के बाद राज्य पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया है। साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के हमला करने की नई रणनीति के बारे भी सुरक्षा एजेंसियों को अवगत कराया है। कार बम और इसमें आईईडी लगाकर हमला करने की साजिश रची जा रही है। ऐसी कार बनाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जाएगी। पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए आतंकी इस वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने लश्कर, हिजबुल और जैश को अलग-अलग जगहों पर हमलों के लिए क्षेत्र बांट दिए हैं। एजेंसी के मुताबिक हाल ही में पुलवामा में हमला करने को लेकर तीनों संगठनों ने बैठक की है। इसमें शामिल आतंकियों को उनके आकाओं ने फरमान दिया है कि हमले की पूरी प्लानिंग करें। हाईवे पर हमला करने की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद, आंतरिक इलाकों में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन को पुलिस कर्मियों और राजनीतिक लोगों पर हमले का फरमान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed